Class 12'th Model Paper 2020-21 Subject Click Link 👇 Hindi Download Here General Hindi Download Here English Download Here Sociology Download Here Mathematics Download Here Physics Download Here Chemistry Download Here Biology Download Here History Download Here Economy Download Here Geography Download Here Civics Download Here
CBSE board exam 2021: क्या 22 दिसंबर को सीबीएसई बोर्ड एग्जाम की जारी होगी डेटशीट? शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल करेंगे लाइव सेशन
कोरोना वायरस महामारी के बीच बड़ी संख्या में छात्र सीबीएसई बोर्ड एग्जाम को लेकर परेशान हैं। छात्रों के मन में सीबीएसई बोर्ड एग्जाम को लेकर कई सवाल हैं। जैसे सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कब होंगे या क्या एग्जाम मार्च में आयोजित की जाएंगी या नहीं? आमतौर पर सीबीएसई नवंबर महीने में डेट शीट जारी करता है, लेकिन इस साल अबतक डेटशीट जारी नहीं की गई है।
इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने एक और वेबिनार आयोजित करने का फैसला किया है। जिसमें टीचर्स और स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब देंगे। शिक्षा मंत्री 22 दिसंबर को अपने ट्विटर और फेसबुक लाइव के जरिए छात्रों और शिक्षकों से रूबरू होंगे। इससे पहले उन्होंने 18 दिसंबर को वेबिनार आयोजित किया था।
शिक्षामंत्री ने एक ट्वीट में लिखा- "टीचर्स, मैं आगामी बोर्ड एग्जाम को लेकर आप सभी के साथ बातचीत करने के लिए 22 दिसंबर को शाम 4 बजे अपने ट्विटर और फेसबुक लाइव के जरिए आपसे बातचीत करुंगा। तब तक
#EducationMinisterGoesLive हैशटैग का इस्तेमाल कर अपने सवालों को पूछते रहें। मुझे आपके सभी प्रश्नों का जवाब देने में खुशी होगी।"
चर्चा तेज है कि शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल ऑनलाइन लाइव सेशन के दौरान सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2021 डेटशीट जारी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अपने आखिरी लाइव सेशन में शिक्षामंत्री ने कहा था कि बोर्ड एग्जाम फरवरी या मार्च में कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, स्थिति काबू में नहीं होती है तो बोर्ड एग्जाम में देरी हो सकती है।
Comments
Post a Comment