गोरखपुर:- उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा ( UP Board Exam 2021) March-April में हो सकती है. पंचायत चुनाव को देखते हुए board exam की तारीखों का ऐलान जल्द कर सकता है. हालांकि अभी पंचायत election की तारीखों का भी ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार इसके तारीखों का Notification जारी कर सकती है.
UP Board Class 10'th Model Paper Download 2021
अगले 3 Days में घोषित हो सकती है Time Table यह अनुमान लगाया जा रहा है कि UP Board 2021 परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम में और कटौती करने की घोषणा कर सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री माo दिनेश शर्मा ने अगले वर्ष मार्च और अप्रैल के बीच UP Board 2021 परीक्षा आयोजित करने का सुझाव दिया है. और यह अनुमान है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 की Time Table दिसंबर में घोषित की जाएगी.
UP board ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए Apply Online जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 जनवरी, 2021 कर दी है. डिप्टी सीएम और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री दिनेश शर्मा ने बुधवार को सूचित किया कि late fees के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी, 2021 तक बढ़ा दी गई है. साथ ही आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के साथ-साथ परीक्षा शुल्क की जानकारी UPMSP की official website upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है.
22,172 स्कूलों में होंगी परीक्षाएं
UP Board Exam 2021 की परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य के कुल 27,832 स्कूलों में से 22,172 स्कूलों का चयन किया गया है. बोर्ड परीक्षा 2021आयोजित करने के लिए चुने गए स्कूलों की जानकारी जल्द ही online update की जाएगी. राज्य सरकार ने ऐसे स्कूलों को center बनाने को मना किया जहां 10 feet चौड़ी सड़क न हो और स्कूल हाईटेंशन लाइन के नीचे हों.

Comments
Post a Comment