Skip to main content

New Updates

UP board class 12th model paper 2021

Class 12'th Model Paper 2020-21 Subject Click Link 👇 Hindi Download Here General Hindi Download Here English Download Here Sociology Download Here Mathematics Download Here Physics Download Here Chemistry Download Here Biology Download Here History Download Here Economy Download Here Geography Download Here Civics Download Here

बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक मार्क्स प्राप्त करने के लिए 13 टॉप टिप्स

 सभी छात्रों में हमेशा बोर्ड के एग्जाम को लेकर चिंता बनी रहती हैं। लेकिन बोर्ड एग्जाम कोई ऐसी परीक्षा भी नहीं होती है कि आप इसमें अच्छा स्कोर न कर पाएं| थोड़ी सी प्लानिंग और टिप्स को अपना कर आप बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप कर सकते हैं या फिर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। आज के लेख में हम बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने या टॉप करने के तरीके के बारे में जानेंगे। उन सारे छात्रों के लिए board की परीक्षा पहला अनुभव होता है जो क्लास 10 में होते है, तो ज़ाहिर है कि उनको सबसे ज़यादा डर लगता होगा और जिसके कारण वो परीक्षा में उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते होंगे जितना वो कर सकते थे।


तो आइये हम इस लेख में उन तमाम बातों पर चर्चा करें जिसको फॉलो करके छात्र अपनी 2019 में आने वाली CBSE तथा किसी भी अन्य बोर्ड एग्जाम की परीक्षा में 90 % से अधिक अंक प्राप्त कर सकें।

1. प्लान के साथ सभी विषयों की प्रियारिटी करें सेट:

प्लान बना कर पढ़ना अच्छे मार्क्स लाने के लिए काफी ज़रूरी है| लेकिन उसके साथ- साथ यह भी तय करना ज़रूरी है, कि किस सब्जेक्ट के टॉपिक को पहले पढ़ना शुरू करें| अगर आप खुद नही समझ पा रहे की कैसे टॉपिक को विभाजित कर पढ़ना हैं तो इसके लिए आप अपने टीचर से पूरी मदद लें और उसके साथ साथ गतवर्ष के प्रश्न पत्र के आधार पर तैयारी शुरू करें| इससे सबसे बड़ा यह फायदा होगा की एग्जाम से पहले वह सारे टॉपिक कवर हो जायेंगे जिनके पूछे जाने की उम्मीद ज्यादा है|


2. तैयारी पर ध्यान दें:-

अच्छी तरह सभी पेपर्स की तैयारी करना एग्जाम स्ट्रेस को कम करता है। इसलिए यदि आपकी तैयारी ठीक ढंग से नहीं हो रही हो, तो फिर से रुटीन बनाएं, ताकि सभी विषयों को ठीक से कवर किया जा सके। यदि 10 दिन का समय है और 20 टॉपिक्स पढ़ने हैं तो प्रतिदिन 2 टॉपिक्स को कवर किया जा सकता है। ध्यान रखें कि दिनभर के 24 घंटों में से 18 या 20 घंटे पढ़ने का अव्यावहारिक टाइम टेबल बनाने की भूल बिलकुल न करें। हद से हद 12 घंटे का रोज पढ़ने का समय रखें। इसमें भी बीच-बीच में आराम जरूरी है।


3. सकारात्मक सोच रखें:-

किसी भी डर को सकारात्मक सोच से दूर किया जा सकता है| सकारात्मक सोच आपको रिलैक्स रखता है और आप बेहतर ढंग से पढ़ाई करने में समर्थ हो पाते हैं। इसलिए पॉजिटिव सोच रखना बहुत जरुरी है| छात्र जितना टेंशन लेट है अगर वो उसका 50 % भी अपनी पढाई पे ध्यान दें तो काफी बेहतर अंक आसकते है| सकारात्मक सोच रखें का सबसे बड़ा लाभ ये होता है कि आपको अपने ही अंदर बहुत सारी खूबियाँ दिखने लगती है जिससे जो आपकी प्रशन्नता का कारण बनती है और आपको अपनी तैयारी पर फोकस कर देती है|


4. टाइम लिमिट के साथ करें पुराने प्रश्न पत्र हल:

एग्जाम की सबसे अच्छी तैयारी करने का तरीका यह भी है कि छात्र पुराने प्रश्न पत्र की प्रक्टिस करें, लेकिन प्रक्टिस करते समय यह याद रहे की एक निर्धारित समय में ही पुरे प्रश्न पत्र को हल करना है | टाइम मेनेजमेंट की आदत सुधारना बहुत ज़रूरी है क्युकि इससे परीक्षा के समय टाइम मेनेज करना आसान होगा | यह तरीका सही माईनें में एग्जाम के माहौल के लिए छात्रों को तैयार करवाता है | इस तरीके से प्रश्न पत्र हल करने पर न केवल टाइम मेनेजमेंट करना आएगा बल्कि स्कोरिंग तकनीक पर भी पकड़ होगी|

5. जागरूक अध्ययन :-

अधिक पढ़ने से जरूरी नहीं कि आपको ज्यादा अंक मिल जाएंगे। परीक्षा में बेहतर सफलता तभी मिलती है, जब जागरूकता के साथ अध्ययन किया जाए। इसके लिए पिछले वर्षों के प्रश्न—पत्रों की मदद ली जा सकती है। दरअसल, टेक्सट बुक में बहुत सी बातें जानकारी के लिए दी जाती हैं उसका परीक्षा से उतना वास्ता नहीं होता। एक जागरूक विघार्थी को इसकी पहचान होनी चाहिए और परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर इसे ध्यान दे कर पढ़ना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो परीक्षा की तैयारी के अंतिम दिनों में आप क्या पढ़ें और क्या नहीं पढ़ें की स्थिति में ही पड़े रहेंगे और बेवजह बेहद तनाव में भी आ जाएंगे।

UP Board Class 10th and 12th Model Paper


6. सब्जेक्ट को समझे न की रट्टा मारे:-

अगर आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जरूरी हैं की आप किसी भी विषय को रटने की बजाये, उसे समझने की कोशिश करे। कई बार होता हैं यह की सिर्फ किताबो और गाइड को तोते की तरह रटने से पेपर के दौरान कई सवाल ऐसे बदल कर आ जाते हैं, जिनके बारे में छात्रों को समझ ही नहीं आ पाता हैं। जिससे स्टूडेंट में इन प्रश्नों को देखकर घबराहट होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी हैं की आप विषय को रटने की बजाये उसे अच्छी तरह से समझ कर पेपर देंगे तो आपको उस विषय से सम्बंधित हर सवाल का जवाब पता ही होगा। इससे आपका सिलेबस भी पूरा हो जायेगा और परीक्षा में सब्जेक्ट से रिलेटेड हर प्रश्न का उत्तर आपको पता होगा। इसलिए कभी भी किसी सब्जेक्ट को रटने की बजाये उसे समझने की कोशिश करे।


UP Board Class 10th and 12th Time Table 2020-21


7. जंप न करें :-

कई बार छात्र ऐसा करते हैं कि जो उन्हें आसान लगता है उसे पहले ख़तम करने की की कोशिश करते हैं और जो उन्हें कठिन लगता है उसे बाद के लिए छोड़ देते हैं, ऐसा करते हुए परीक्षा का समय नजदीक आ जाता है और उस कठिन अध्याय के लिए समय कम मिलता है जिसकी तैयारी वो सही तरीके से नहीं कर पाते। इसीलिए परीक्षा के लिए यह सुझाव दिया जाता है कि कठिन चीजों की तैयारी पहले कर लें।


8. टाइम टेबल बनाये:

यह देखा गया हैं की टॉप पर आने वाले स्टूडेंट अपना एक टाइम टेबल जरूर बनाते हैं।अगर आप परीक्षा में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना एक टाइम टेबल निर्धारित करे। हर सब्जेक्ट को टाइम के अनुसार डिवाइड करके उसकी पढ़ाई करे। जिस विषय में आप ज्यादा कमजोर हैं, उस विषय पर आप ज्यादा से ज्यादा टाइम दे। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखे की जिस विषय पर आपको अच्छी जानकारी हैं, उसे रिविजन करने के लिए भी समय दे। ऐसा नहीं होना चाहिए की सिर्फ आप उन्ही विषयों को समय देते हैं जिनमे आप कमज़ोर हैं, और उन विषयों को दोहराते भी नहीं हैं जिनमे आप मजबूत हैं। यानी की जो विषय आपको आते हैं ठीक हैं उन्हें अच्छे से दोहराए और कमजोर विषयों पर थोड़ा अधिक समय लगाये। विद्यार्थीयों की सबसे बड़ी समस्या यह होती हैं की वह टाइम टेबल तो बना लेते हैं। लेकिन जब उन्हें अपनाने की बारी आती हैं तो उसे कतराते हैं। अगर आप परीक्षा में अच्छे अंको से पास होना चाहते हैं तो अपने बनाये गये टाइम टेबल को न छोड़े। जैसा आपने टाइम टेबल निर्धारित किया हैं, उसे फॉलो करे, इससे आपको सफलता जरूर ही मिलती ही हैं।


9. नोट्स बनाएं:

यह जांचा और परखा हुआ नियम है | नोट्स हमेशा आपकी मदद करेंगे | जब भी आप पढ़ें या रिवीजन करें तो ध्यान से उसके नोट्स बनाते चलें| अक्सर बच्चे पढ़ाई टालते हैं और बाद में पूरा सिलेबस देखकर दवाब में आ जाते हैं, उस समय आपके बनाये नोट्स बहुत सहायक रहते है पुराना पढ़ा दोहराने के लिए और जो भी आप पढ़ रहे है उसे पढ़ने में या उसके नोट्स बनाने में लापरवाही न बरतें | अधूरा काम बाद में करने से आपके रिजल्ट पर असर पड़ता है | प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करें और उसी के हिसाब से तैयारी के साथ अपने नोटेड को दोहराते रहें |

10. अच्छा भोजन खाएं:-

जी हां, अच्छे नंबर के लिए आपको अच्छा खाना भी होगा| आपकी डाइट ऐसी होनी चाहिए जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक से अधिक हो| खाने में हरी सब्जियां, ताजा फल, डेयरी उत्पाद तथा  अंड का सेवन करें | सूप, ग्रीन टी और फ्रेश जूस आपके डाइट चार्ट में हो, और हां जंक फूड से दूरी बनाए रखें |बहुत ज़यादा वसा वाली चीज़ें न खाएं| बहुत ज़यादा न कहें नही तो आलस का शिकार होजाएंगे|


11. लिखकर करें प्रैक्टिस:-

बहुत से छात्रों की आदत होती है कि वे बोल कर या मन में याद करते हुए पढ़ते हैं। पर परीक्षा कि तैयारी के लिए केवल इतना ही काफी नहीं है। आपको लिखने की आदत भी होनी चाहिए और साथ ही आपकी लिखने की स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए। कई बार बच्चे यह कहते हुए पाये जाते हैं कि उन्हें सब आता था लेकिन लिखने का समय नहीं मिला। यह दिक्कत आपके साथ न हो इसीलिए लिखने की आदत डालें, इससे आपको दो फायदे होंगे। आपकी लिखने की स्पीड तो अच्छी होगी ही साथ ही आपकी लिखावट में भी सुधार होगा जो बेहतर मार्क्स के लिए आपकी मदद करेगा।


CBSE Class 10th Model Papers


12. गैजेट से दूर रहें:

आजकल हर घर में मोबाइल और कम्प्युटर होते ही हैं। कुछ दिनों के लिए इन चीजों को अपने से दूर कर दें। खासकर बच्चों को गेमिंग आदि का कुछ ज़्यादा ही शौक होता है, तो आप इस तरफ  खुद को आकर्षित न करें और मोबाइल तथा कम्प्युटर में बिताए जाने वाले वक़्त में कटौती करें। अपना एक टाइम बना लें जैसे कुह देर सुबह और कुछ देर रात में जिससे आप अपने आप को अपडेट रख सकें| आजकल हर तरह के स्टडी मटेरियल ऑनलाइन मिल जाते है जिससे आपको काफी मदद मिल सकती है|


13. जल्दी उठने की आदत डालें:

सुबह जल्दी उठना हर किसी के लिए अच्छा होता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक हो सकता है। परीक्षा के कुछ महीनों पहले से ही सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें। सुबह अपने नियमित कार्यों को कर अपनी पढ़ाई शुरू करें। जल्दी उठ जाने पर आपका बहुत सा समय बच जाता है और दिन में आपको अधिक समय अपनी पढ़ाई के लिए मिलता है। वैसे तो सभी जानते हैं कि सुबह पढ़ना कितना लाभदायक है क्योंकि एक अच्छी नींद के बाद आप एकदम ताजा और ऊर्जा से भरे होते हैं| सुबह के समय शांति का भी माहौल रहता है| इसीलिए कहते भी हैं कि जल्दी सोना, जल्दी उठना आदमी को स्वस्थ, संपन्न और बुद्धि मान बनाता है| सुबह की हुई पढ़ाई आप लंबे समय तक याद रखते हैं|


निष्कर्ष – इस लेख में बताये गये टिप्स को अगर आप अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी में आज से ही पालन करना शुरू करें तो बोर्ड एग्जाम में 90% से अधिक मार्क्स आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, ज़रूरत है तो बस एग्जाम की तैयारी नियमित रूप से करने की और साथ ही साथ अपनी तरफ से बोर्ड एग्जाम की तैयारी में कोई कसर न छोड़ें| आलस्य में चीजों को आगे के लिए मत टालें, इससे सिर्फ नुकसान ही होगा| जो भी पढ़े उसे अच्छी तरह पढ़ें ताकि उसे बार-बार पढ़ने की आवश्यकता न पड़े और बाकि सिलेबस का नुकसान न हो| सवस्थ आहार और व्यायाम को अपने  दिनचर्या में शामिल करें| टाइम मनेजमेंट पर खास ध्यान दें|


NCERT Solutions for Class  10 and 12


Comments

Popular posts from this blog

Board Exam में टॉप करने का फंडा, हंसते-खेलते करें परीक्षा की तैयारी

  इस बार सभी Board की परीक्षाएं जल्दी हो रही है, चाहे वो CBSE हो या कोई State Board. परीक्षा की तैयारी के लिए थोड़ा कम वक्त है, लेकिन आप इन Tips का सहारा लेकर बिना टेंशन के पढ़ाई कर सकते हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है. परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही विद्यार्थियों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं, और वे तनाव में हैं. उनकी तनाव की वजह Exam का थोड़ा पहले होना भी है. लेकिन आप तनाव को दूर रखकर हंसते-खेलते पढ़ाई करके Exam के इस दिक्कत को पार कर सकते हैं. परीक्षा की तैयारी के लिए समय भले ही कम है, लेकिन मनोविज्ञानी डॉ. समीर पारेख Exam तिथियों के थोड़ा आगे-पीछे होने को महत्व नहीं देते. उन्होंने आईएएनएस से कहा, 'मुझे लगता है कि बोर्ड Exam कब हो रहे हैं, इस बात को महत्व नहीं देना चाहिए, क्योंकि Exam हर साल आते हैं. 10 दिन पहले आएं, 10 दिन बाद आएं, इससे फर्क नहीं पड़ता है. बच्चों को Dtae के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए.' यहां फोर्टिस हेल्थकेयर में मेंटल हेल्थ केयर एंड बिहेवियरल साइंसेस के निदेशक डॉ. पारेख का कहन...

List of Nobel Prize Winners from India/भारत से नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

🎯 List of Nobel Prize Winners from India/भारत से नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची   📚1. Rabindranath Tagore : Literature : 1913   📚2. C.V. Raman : Physics :1930   📚3. Har Gobind Khorana : Medicine : 1968   📚4. Mother Teresa : Peace : 1979   📚5. Subrahmanyam Chandrasekhar : Physics : 1983   📚6. Amartya Sen : Economic : 1998   📚7. Venkatraman Ramakrishnan : Chemistry : 2009   📚8. Kailash Satyarthi : Peace : 2014   📚9. Abhijit Banerjee : Economic : 2019  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 📚1. रवींद्रनाथ टैगोर: साहित्य: 1913   📚 2. सी.वी.  रमन: भौतिकी: १ ९ ३०   📚 3. हर गोबिंद खोराना: चिकित्सा: 1968   📚 4. मदर टेरेसा: शांति: 1979   📚 5. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर: भौतिकी: 1983   📚 6. अमर्त्य सेन: आर्थिक: 1998   📚 7. वेंकटरमण रामकृष्णन: रसायन: 2009   📚 8. कैलाश सत्यार्थी: शांति: 2014   📚 9. अभिजीत बनर्जी: आर्थिक: 2019

UP board class 12th model paper 2021

Class 12'th Model Paper 2020-21 Subject Click Link 👇 Hindi Download Here General Hindi Download Here English Download Here Sociology Download Here Mathematics Download Here Physics Download Here Chemistry Download Here Biology Download Here History Download Here Economy Download Here Geography Download Here Civics Download Here